Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

केवाईसी अपडेट के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला साइबर गिरोह का भंडाफोड़, झारखंड व बंगाल से 4 गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शिव कुमार रविदास (22), संजय रविदास (33), दिनेश रविदास (29) और शुभम कुमार बरनवाल (25) के रूप में हुई है। यह गिरोह बैंक के नाम पर कॉल और व्हाट्सऐप संदेश भेजकर पीड़ितों को केवाईसी अपडेट का झांसा देता था।

24 Jan 2026

केवाईसी अपडेट के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला साइबर गिरोह का भंडाफोड़, झारखंड व बंगाल से 4 गिरफ्तार

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम जिले की साइबर थाना पुलिस ने केवाईसी अपडेट के बहाने बैंक ग्राहकों को ठगने वाले बड़े अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस संबंध में झारखंड (जामताड़ा-धनबाद क्षेत्र) और पश्चिम बंगाल से चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जो खुद को बैंक अधिकारी बताकर लोगों को जाल में फंसाते थे। आरोपितों के पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड और ठगी से जुड़े डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शिव कुमार रविदास (22), संजय रविदास (33), दिनेश रविदास (29) और शुभम कुमार बरनवाल (25) के रूप में हुई है। यह गिरोह बैंक के नाम पर कॉल और व्हाट्सऐप संदेश भेजकर पीड़ितों को केवाईसी अपडेट का झांसा देता था। इसके बाद उन्हें एपीके फाइल इंस्टॉल करवाकर मोबाइल और बैंकिंग ऐप्स पर अवैध रूप से नियंत्रण हासिल कर लेता था।

एक कॉल से उड़ गए 8.33 लाख रुपये

दक्षिण-पश्चिम जिले के पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने शनिवार को बताया कि इस मामले की शुरुआत सागरपुर निवासी महिला की शिकायत से हुई। पीड़िता ने बताया कि 13 दिसंबर 2025 को उसे अज्ञात नंबरों से कॉल और व्हाट्सऐप संदेश आए, जिसमें खुद को बैंक अधिकारी बताकर केवाईसी अपडेट की तत्काल जरूरत बताई गई। पीड़िता को एक लिंक भेजा गया, जिस पर क्लिक करते ही उसका मोबाइल हैक हो गया। इसके दो दिन बाद, 15 दिसंबर 2025 को पीड़िता को मैसेज मिले कि उसके एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 8.33 लाख रुपये का लोन प्रोसेस हो गया है और 5 लाख व 3.30 लाख रुपये की अवैध निकासी हो चुकी है। पीड़िता ने किसी भी तरह के लोन या लेनदेन से इनकार किया, जिसके बाद साइबर थाने में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस उपायुक्त के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए इंस्पेक्टर प्रवेश कौशिक की देखरेख में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी जांच में सामने आया कि आरोपित झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच लगातार लोकेशन बदलकर वारदात को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र में छापा मारकर तीन आरोपितों को खुले खेत में बैठकर लोगों को ठगी के कॉल करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। बाद में चौथे आरोपित को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि शिव कुमार रविदास एपीके फाइल और म्यूल बैंक खातों की व्यवस्था करता था। संजय और दिनेश पीड़ितों को कॉल कर बैंक अधिकारी बनकर बात करते थे, जबकि शिव कुमार और शुभम एटीएम व पीओएस मशीनों के जरिए ठगी की रकम निकालते थे। जांच में आरोपितों के मोबाइल से एपीके फाइलें, व्हाट्सऐप चैट, बैंक डिटेल्स वाली एक्सेल शीट और लेनदेन से जुड़े मैसेज बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपितों के पास से 10 मोबाइल फोन, 13 सिम कार्ड, एटीएम निकासी के दौरान पहने गए कपड़े और अन्य डिजिटल सबूत बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह एक संगठित और प्रशिक्षित साइबर ठग गिरोह है, जो देशभर में लोगों को निशाना बना रहा था।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


केवाईसी अपडेट के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला साइबर गिरोह
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शिव कुमार रविदास (22), संजय रविदास (33), दिनेश रविदास (29) और शुभम कुमार बरनवाल (25) के रूप में हुई है। यह गिरोह बैंक के नाम पर कॉल औ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News